VAC-2 EXAM… एक दिन पहले शेड्यूल चेंज से परीक्षा छूटी, अंक से परीक्षार्थियों में है असंतोष

रांची |रांची विश्वविद्यालय की VAC-2 परीक्षा में अधिकांश छात्रों का प्रदर्शन खराब रहा है। इसके लिए प्रभावित छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। इनका सेशन 2022-26 है। इनका कहना है कि करीब 65% छात्र-छात्राएं मात्र 1, 2 या 4 अंकों की कमी के कारण फेल हो गए हैं। प्राप्त अंक से परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं हैं। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के समय में अचानक बदलाव करने से से काफी संख्या में छात्र परीक्षा ही नहीं दे सके थे। शनिवार को प्रभावित छात्र परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार सिंह और रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहू से मिलकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। तब नियंत्रक ने कहा था कि संबंधित कॉलेजों से आवेदन अग्रसारित कराकर जमा करें। इसके बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। छात्रों का नेतृत्व कर रहे झारखंड छात्र कल्याण परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष इकबाल खान ने कहा कि VAC-2 की परीक्षा 5 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे निर्धारित थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने रूटीन बदलकर सुबह 9 बजे कर दिया। कई कॉलेजों के छात्रों को इस बदलाव की जानकारी समय पर नहीं मिल पाई और वे परीक्षा से वंचित रह गए। इसका सीधा असर रिजल्ट पर पड़ा और फेल कर गए। कई कॉलेजों का रिजल्ट खराब छात्रों ने कहा कि कई कॉलेजों का रिजल्ट खराब हुआ है। इसमें मौलाना आजाद कॉलेज, सेंट पॉल कॉलेज, राम लखन सिंह यादव कॉलेज समेत अन्य कॉलेज शामिल हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों के साथ न्याय नहीं होने पर आंदोलन होगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *