भिलाई| भर्रेंगांव (सुरगी) का 35 वर्षीय युवक लीलाधर कंुभकार पिछले 25 दिनों से कार सहित लापता है। 20 अगस्त को वे अपनी पत्नी इंदु को उसके मायके जेवरा-सिरसा छोड़ने आया था। पत्नी को छोड़कर जैसे ही वे वापस लौटे, उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। न तो कार का सुराग है और न ही लीलाधर का। परिजनों ने दुर्ग बायपास, राजनांदगांव और कुम्हारी टोल प्लाजा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कहीं भी कार गुजरती नहीं दिखी। परिजनों ने जेवरा-सिरसा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


