जालोर में सवारियों से भरी बस नदी में गिरी:सुंधा माता दर्शन के लिए गए थे, ग्रामीणों ने सभी को बाहर​ निकाला

जालोर में सवारियों से भरी एक बद जवाई नदी की रपट पर गिर गई। ये गनीमत रही कि मौके पर ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसा सायला थाना क्षेत्र के तूरा गांव में सोमवार देर शाम को हुआ। सभी यात्री सुंधा माता दर्शन कर लौट रहे थे। अलग-अलग गांवों से थे श्रद्धालु जानकारी के अनुसार सायला के अलग-अलग गांवों से श्रद्धालु बस में सवार होकर सुंधा माता दर्शन के लिए गए थे। सभी श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान जवाई नदी की रपट पार करते समय ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि नदी की रपट पर काई जमी हुई थी। इसकी वजह से बस ​अनियंत्रित हो गई और फिसलते हुए नदी में जा गिरी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। जिन्होंने सभी सवारियों को बाहर निकाला। हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। इसके बाद मंगलवार को क्रेन की सहायता से बस को बाहर निकाला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *