​​​​​​​धनबाद होकर एक और साप्ताहिक ट्रेन 17 सितंबर से:गांधीधाम-सियालदह पूजा स्पेशल 11 अक्टूबर तक चलेगी, मौर्य एक्सप्रेस रहेगी रद्द

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 17 सितंबर से 11 अक्टूबर तक धनबाद होकर गांधीधाम और सियालदह के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगी। 09437 गांधीधाम-सियालदह 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हर बुधवार को और 09438 सियालदह-गांधीधाम 20 सितंबर से 11 अक्टूबर तक हर शनिवार को गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा के रास्ते चलेगी। संभलपुर-गोरखपुर 25 से 29 तक रहेगी रद्द वहीं, गोरखपुर जंक्शन और डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते धनबाद होकर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। 15028 गोरखपुर-संभलपुर मौर्य एक्सप्रेस 23 से 27 तक और 15027 संभलपुर-गोरखपुर मौर्य 25 से 29 सितंबर तक रद्द रहेगी। 18629 रांची-गोरखपुर 26 को और 18630 गोरखपुर-रांची 27 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं 22 से 25 सितंबर तक संभलपुर से खुलने वाली ट्रेन नंबर 15027 देवरिया सदर तक ही जाएगी। टाटानगर से होकर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस वजह से टाटा-गुवा-टाटा मेमू, टाटा-बड़बिल मेमू और बड़बिल-टाटा मेमू ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द किया गया है। साथ ही कुछ ट्रेनों का समय बदलकर उन्हें री-शेड्यूल किया गया है। 68003/68004 टाटा-गुवा-टाटा मेमू 16 और 19 सितंबर को, 68125 टाटा-बड़बिल मेमू 16 से 19 सितंबर तक तथा 68126 बड़बिल-टाटा मेमू 17 से 20 सितंबर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा 12021/12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 19 सितंबर को 3 घंटे विलंब से चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *