पंजाब में किसान जत्थेबंदियों ने फसलों के MSP कानून की गारंटी और मरणव्रत पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन सहित अन्य मांगों को लेकर आज पंजाब बंद का ऐलान किया है। जिसको लेकर कपूरथला में पूर्ण बंद है। किसानों द्वारा सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 6 जगह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बंद के चलते बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन जैसा माहौल है। दूसरी तरफ किसानों के समर्थन में सरकारी, गैर सरकारी और अन्य यूनियनों ने भी समर्थन देने की बात कही है। जहां तक पनबस और पीआरटीसी वर्कर यूनियन भी हड़ताल पर है। हालांकि किसानों ने इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखने की ही बात कही है। पुलिस प्रशासन सतर्क इधर बंद के ऐलान को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क है। SP सर्बजीत सिंह राय के अनुसार जिले में बंद के दौरान जनता की जान और माल की सुरक्षा के लिए 800 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है। ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। कई जगहों पर किसानों का प्रदर्शन पंजाब बंद के आह्वान को लेकर किसान जत्थेबंदियों के द्वारा आज सुबह 7 बजे से धरने प्रदर्शन किए जा रहे है। जो शाम 4 बजे तक चलेगें। किसान यूनियन के जिला प्रधान सरवन सिंह बाऊपुर की अध्यक्षता में ताशपुर एवं तलवंडी चौधरियां में, वहीं जिला सचिव शेर सिंह महिवाल की अध्यक्षता में हमीरा, करतारपुर, ढिल्लवां टोल प्लाजा, शुगर मिल चौक फगवाड़ा में प्रदर्शन किया जा रहा है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन नई सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान दीपक मदान ने बताया कि उनकी यूनियन भी किसानों के साथ है। जिस कारण आज सब्जी मंडी बंद है। इस दौरान सब्जी की सभी दुकानें शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पंजाब प्रधान परमजीत सिंह दोआबा ने कहा कि उनकी एसोसिएशन भी किसानों द्वारा बंद के आह्वान का समर्थन दे रही है। किसानों द्वारा किए बंद की कुछ फोटो देखिए….


