अजमेर में विवाहित ने किया सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली:आखिरी बार मां को किया था फोन, कहा था- सारे काम का प्रेशर उस पर, बच्चों के एग्जाम भी आ रहे है

अजमेर में विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। परिवार को अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। विवाहिता ने आखिरी बार अपनी मां से मोबाइल पर बात की थी। मां को बोली थी- उस पर काम का ज्यादा बोझ आ गया है। बच्चों के भी एग्जाम आने वाले है। एमपी से पीहर पक्ष के आने पर आज पोस्टमॉर्टम करवाया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुसाइड सोमवार दोपहर का है। मामला दरगाह थाना क्षेत्र के सरावगी मोहल्ले का है। मध्यप्रदेश से अजमेर आया पीहर पक्ष
दरगाह थाने के एएसआई श्यामलाल ने बताया- सरावगी की मोहल्ला निवासी स्वाति जैन (38) पत्नी विकास गंगवाल ने सोमवार दोपहर घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। परिवार के लोग उसे जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पीहर पक्ष के लोग आज मध्यप्रदेश से अजमेर पहुंचे। उनकी शिकायत पर पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीहर पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। आखिरी बार मां से की थी बात
मृतका स्वाति के जीजा चेतन जैन ने बताया- सोमवार को 12 बजे के करीब स्वाति ने मां मंजू जैन से फोन पर बात की थी। मां से कहा था कि सारा काम उसे ही संभालना पड़ता है। उसके ऊपर काम का ज्यादा प्रेशर है। बच्चों के भी एग्जाम आ रहे हैं। बाद में 2:30 के करीब उसके ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी थी कि स्वाति ने सुसाइड कर लिया है। जीजा ने बताया- स्वाति की शादी करीब 2011 में हुई थी। जिसकी दो नाबालिग बेटियां हैं। स्वाति काफी टैलेंटेड लड़की थी। कोविड के बाद स्वाति ने डिस्पोजल फैक्ट्री को खड़ा किया था। लेकिन उसने सुसाइड क्यों किया अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हमारी यही मांग है कि आखिर स्वाति ने किन कारणों के चलते सुसाइड किया इसे लेकर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *