अवैध गैस सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त:अकलेरा में रसद विभाग की कार्रवाई, गोदाम पर छापा

झालावाड़ में रसद विभाग ने अवैध गैस सिलेंडरों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की। मंगलवार को अकलेरा में जिला रसद अधिकारी देवराज रवि और प्रवर्तन निरीक्षक राजपाल गोदारा ने छापा मारा। गोविंद गार्डन के पीछे स्थित एक गोदाम से 14 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। साथ ही अवैध रिफिलिंग में इस्तेमाल की जाने वाली 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर और 1 इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा भी जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी सामान को अकलेरा एचपी गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में रखा गया है। जिला रसद अधिकारी ने कहा कि जिले में घरेलू गैस के अवैध भंडारण और व्यवसायिक उपयोग को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *