प्रदेश के समस्त जिलों से खटीक समाज के मौजिज लोग जयपुर जाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले। इस मौके केबिनेट मंत्री मदन दिलावर, विधायक रमेश खींची, पूर्व सांसद मनोज राजोरिया, पूर्व विधायक बंसीलाल खटीक, ओपी महिंद्रा, सतीश चंदेल, वासुदेव चावला, मुकेश किराड़,अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नवीन वागोरिया पाली सहित कई जने मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय संत शिरोमणि दुर्बलनाथ महाराज के नाम से बोर्ड की नियुक्ति एवं उनके समाधि स्थल पर पेनोरमा का निर्माण की मांग की। इसके साथ ही राजस्थान के सभी जिलों में खटीक समाज के छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण के लिए जमीन आवंटन की मांग की।


