सदाबहार चौक स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। सबसे बड़ा खतरा पंडाल के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार से है। इसे लेकर सभी लोग भयभीत हैं। पंडाल से मात्र एक फीट की दूरी पर ही तार पार हुआ है। समिति के लोगों ने बताया कि कारीगर पंडाल का काम डर-डरकर कर रहे हैं। तार के संपर्क में कारीगर न आ जाए, इसलिए वे सभी लोग देर रात तक निगरानी रखकर काम करवा रहे हैं। पूजा के दरम्यान भी चौकस रहने की जरूरत है। समिति के लोगों ने बताया कि बीते आठ वर्षों से बिजली विभाग के पदाधिकारी, सांसद एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं, ताकि तार वहां से हटाया जाए, लेकिन कई इस पर गंभीरता किसी ने नहीं दिखाई। विभाग की लापरवाही के कारण दुर्गा पूजा में काफी सावधानी बरतनी होगी। कहा कि अगर समय से पूर्व विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से तार को सुरक्षित कर लिया जाए। बता दें कि सदाबहार चौक में पूजा के अवसर पर सबसे अधिक भीड़ यहीं होती है। हजारों की संख्या में भक्तजन माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आयोजन को सफल बनाने में मनोज ठाकुर, प्रमोद कुमार सिंह, अखिलेश यादव, अन्नत नारायण राय, रंजीत पात्रा, रामाधार सिंह, नितेश चेलानी, प्रवीण साहनी, नीरज कुमार आदि सदस्य लगे हैं।


