अंचल कार्यालय द्वारा मंगलवार को जनता दरबार में जनसमस्याओं का आन द स्पॉट समाधान हुआ। कुल 81 मामलों का समाधान आन द स्पॉट हुआ। इसमें पारिवारिक सदस्यता के-7, तत्काल आवेदन-2, आवासीय प्रमाण पत्र-16, जाति प्रमाण पत्र-12, आय प्रमाण पत्र-29, आपदा(वज्रपात)-3, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के लिए आय-1, सुधार-11 का समाधान हुआ। बीसा के जयनारायण बेदिया का रसीद ऑनलाइन हुआ, टाटी के सोनाराम महतो का ऑनलाइन रसीद निर्गत किया गया। मासू के युनूस अंसारी का प्लाट व रकबा इंट्री हुआ, तुरूप के उदयनाथ महतो का पंजी टू में नाम अपडेट किया गया। सालहन की सृष्टि कुमारी का जाति व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत हुआ। अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने बताया कि जनता दरबार का आम जनता को काफी लाभ मिल रहा है। प्रत्येक मंगलवार को हमारा सिस्टम पूरी तरह से आम जनता के लिए तत्पर रहता है। इस अवसर पर सीआई सुखदेव भगत सहित अन्य उपस्थित थे।


