मां काली सेना की कमेटी भंग, नई कमेटी जल्द

मां काली सेना की ओर से महानगर व जिला कमेटी को भंग कर दिया गया। मंगलवार को संगठन नेतृत्व ने यह कदम संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया है। सेना प्रमुख भोलू सिंह एवं प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि नई कमेटी जल्द गठित की जाएगी और उनकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से संगठन और अधिक संगठित, उत्तरदायी और जनसंपर्क में पारदर्शी बनेगा। नई महानगर एवं जिला कमेटी की सूची जल्द जारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *