राष्ट्रीय एसटी आयोग ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र:सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्थलीय जांच रिपोर्ट भी भेजी है। आयोग के उप सचिव योगेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि आयोग के सदस्य निरूपम चाकमा और आशा लकड़ा के नेतृत्व में एक जांच दल ने 24 अगस्त को स्थलीय निरीक्षण किया था। आयोग के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों के अलावा अधिकारियों और आम लोगों से भी बातकर वस्तुस्थिति की पड़ताल की थी। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान कई पुलिस अधिकारी अनुपस्थित रहे। आयोग ने कहा है कि यह गंभीर मामला है। इसमें कई संदेहास्पद तथ्य हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय सीबीआई से इसकी विस्तृत जांच कराए। पीड़ित पक्ष के परिवार को समुचित सुरक्षा भी मिले। सभी साक्ष्यों को सुरक्षित और संरक्षित रखा जाए। इसके अलावा ललमटिया थाना, बोआरीजोर व महागामा थाना प्रभारियों का अविलंब स्थानांतरण हो। गोड्‌डा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की भूमिका की भी जांच की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *