नैवेद्यम 4.0 . इंटर-कॉलेज हॉस्पिटेलिटी फेस्टिवल का आयोजन

जालंधर| सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट द्वारा इंटर-कॉलेज हॉस्पिटटेलिटी फेस्ट – ”नैवेद्य 4.0” आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के प्रमुख संस्थानों की 16 टीमों ने अपनी पाक कला, नवाचार और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। इस उत्सव में स्पिलिंग बैरल्स, द थिंक टैंक, ट्विग्स एंड टॉवल्स, लज्जत-ए-खास, गोल्डन ग्रेन बेक-ऑफ, डाइट-ओ-मेनिया और इको वॉयज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने भोजन तैयारी, प्रस्तुति, मिक्सोलॉजी, स्थिरता विचारों और हॉस्पिटेलिटी प्रबंधन चुनौतियों में असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। समग्र विजेता ट्रॉफी और 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार आईएचएम यमुनानगर ने ग्रहण किया, जबकि रनर-अप ट्रॉफी और 5,100 रुपये केएमवी जालंधर और दोआबा कॉलेज जालंधर ने संयुक्त रूप से प्राप्त की। निर्णायक मंडल में शेफ संजीव वर्मा, पियूष भारद्वाज, अरविंद त्रिपाठी, वेद प्रकाश, शेफ विश्वदीप बाली, शेफ संदीप राज और किशोर कोठारी शामिल थे। चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, सह-चेयरपर्सन परमिंदर कौर, प्रबंध निदेशक डॉ. मनबीर सिंह और उप-अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौरा किया, प्रतिभागियों के साथ बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की। प्रिंसिपल दिव्य छाबड़ा ने छात्रों द्वारा दिखाई गई जोश, टीम वर्क और नवाचार की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *