धमतरी | बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज धमतरी में अंग्रेजी विभाग द्वारा 13 सितंबर को परिषद का गठन किया, जिसमें पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर मीनाश्री सिन्हा एमए अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर व गुलशन सिन्हा प्रथम सेमेस्टर को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। सचिव एवं सहसचिव क्रमशः भारती गुप्ता, कृतिका सिंग प्रथम सेमेस्टर को मनोनीत किया। इनके अलावा साहित्यिक गतिविधि प्रभारी का पद आशी गुप्ता प्रथम सेमेस्टर व भूमिका सेन तृतीय सेमेस्टर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी का पद युक्ता हिन्दुजा, आसनी ध्रुव, सोनम सिन्हा ने ग्रहण किया। अनुशासन प्रभारी की जिम्मेदारी अनुभूति गुप्ता, हेमंत कुमार, ललिता ने संभाली।


