बैकुंठपुर| कोरिया जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को सुबह 10.30 बजे जिला पंचायत ऑडिटोरियम में होगा। इस दौरान महिलाओं 15-49 वर्ष और किशोरी बालिकाओं की एनीमिया, सिकल सेल, मासिक धर्म स्वच्छता, टीकाकरण और पोषण संबंधी जांच व परामर्श दिया जाएगा। साथ ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। 17 सितंबर को जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित होगा और किशोरियों की स्वास्थ्य जांच स्कूलों व छात्रावासों में की जाएगी।


