पॉलिटेक्निक कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर सेमिनार आयोजित

भास्कर न्यूज | कांकेर शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज कांकेर में यातायात विभाग के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा पर सेमिनार संपन्न हुआ। यातायात विभाग ने छात्रों एवं संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शिविर लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, वाहन प्रदुषण जांच एवं अन्य यातायात संबंधी सुविधाएं प्रदान की। सड़क सुरक्षा सेमिनार के अंतर्गत स्वयं सेवा संगठन इलेवन टास्क फोर्स के वालंटियर्स द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने कहा गया। हेलमेट की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। वालंटियर्स द्वारा सड़क दुर्घटना को रोकने व छात्र-छात्राओं के उसमें योगदान के बारे में बताया। ड्रिंक एंड ड्राइव को सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण बताते कहा नशे की हालत में कभी भी वाहन ना चलाएं। यही अनुरोध अपने परिवार के सदस्यों से भी करने कहा। यातायात शिविर में विभाग के अधिकारियों ने 16 नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का लर्निंग लाईसेंस बनाया। छात्रों को आन द स्पाट लर्निंग लाईसेंस प्रदान कर गुलाब के फूलों से स्वागत किया गया। शिविर में 5 हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट भी वितरित किए गये। शिविर में वाहन प्रदूषण जांच भी करते प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *