फार्म हाऊस से हुई कृषि उपकरण की चोरी, केस

भास्कर न्यूज | कांकेर चारामा थानांतर्गत ग्राम भोथा के फार्म हाऊस की खिड़की तोड़ कर कृषि उपकरणों की चोरी कर ली गई। किसान लोकेश्वर लाल साहू निवासी ऑवरी ने बताया मेरा ग्राम भोथा में कृषि फार्म है। जिसमें एक मकान भी है। जिसकी खिड़की तोड़ कर अंदर रखा पुराना मोटर पंप, एक उडावनी पंखा, औजार के अलावा बाहर रखे ट्रैक्टर नांगर का 6 नग नाश व 4 नग सपोट पटटी को चोरी कर लिया गया। जिसकी कुल कीमत 40000 रुपए है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *