श्वास नली में भजिया फंसने से एक युवक की हुई मौत

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल दुर्गूकोंदल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया। संतोष दुग्गा (35 वर्ष) की श्वास नली में भजिया का टुकड़ा फंस गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया संतोष दुग्गा 15 सितंबर की शाम करीब 6 बजे अपने बच्चों के साथ घर में बैठकर भजिया खा रहे थे। अचानक उन्हें खांसी आई और भजिया का एक टुकड़ा उनकी श्वास नली में फंस गया। परिवारजन घबराकर तुरंत पानी पिलाने और अन्य उपायों से टुकड़ा निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थिति बिगड़ते देख परिजन संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल लेकर पहुंचे। यहां भी जरूरी उपचार उपलब्ध न होने से उनकी हालत और खराब होती चली गई। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया, लेकिन परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। काफी मशक्कत के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई और फिर निजी वाहन से संतोष को कांकेर ले जाया गया। रात करीब 12 बजे संतोष को जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन सांस लेने में लगातार तकलीफ और हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *