कांकेर| भानुप्रतापपुर में कार ने युवक के मोटर साइकिल को ठोकर मारकर घायल कर दिया। भानुप्रतापपुर में कार सीजी 18 सीजी 0540 ने बाइक चालक जयप्रकाश पद्दा को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक जयप्रकाश पद्दा घायल हो गया। जयप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


