ओसवाल सोप ग्रुप का लकी ड्रॉ; 25,001 विजेता सम्मानित

जयपुर | ओसवाल सोप ग्रुप की ओर से ‘लकी ड्रॉ 2024-25’ का आयोजन बगराना स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आरएएस अधिकारी राजेन्द्र किशन, विशिष्ट अतिथि आयकर विशेषज्ञ डॉ. सीए विजय गोयल और विशेष आमंत्रित अतिथि उद्योगपति रामबाबू सर्राफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मैनेजिंग डायरेक्टर्स देवेन्द्र कुमार जैन और सुरेन्द्र कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर लकी ड्रॉ के परिणाम मोबाइल एप के माध्यम से पारदर्शी तरीके से घोषित किए गए। इस वर्ष के ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक कार, द्वितीय पुरस्कार में 20 मोटरसाइकिलें और तृतीय पुरस्कार में 30 स्पिलिट एसी सहित कुल 25,001 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *