गैंगस्टर प्रिंस खान ने लालपुर के कारोबारी को मैसेज भेज मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

कुख्यात और झारखंड पुलिस के लिए सिर दर्द बने फरार गैंगस्टर प्रिंस खान ने अब रांची के एक कारोबारी कृष्ण गोपालका (49) से 10 करोड़ रु. की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। गोपालका ने लालपुर थाने में मंगलवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि रविवार अपराह्न 3.32 बजे उनके मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में धमकी भरा रिकार्डिंग था। रिकार्डिंग भेजने वाले ने खुद को प्रिंस खान बताया। कहा-वह दुबई से बोल रहा है। धमकी भरा मैसेज देख कृष्ण गोपालका ने उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया। अगले दिन सोमवार दोपहर 1.10 बजे फिर कारोबारी के नंबर पर एक दूसरे वर्चुअल नंबर से रिकार्डिंग मैसेज भेजा गया। उसमें भी धमकी दी गई। इस बार मैसेज में कहा कि जिस नंबर को तुमने ब्लॉक किया है उसे अन ब्लाक करो और प्रिंस खान से बात करो। पुलिस के पास अगर तुम गए तो तुमको और तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे। मैसेज में प्रिंस खान ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारा सारा पता मेरे पास है। उसने फिर एक फायरिंग करते हुए धमकी भरा वीडियो भेजा। कृष्ण गोपालका ने उस नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। कारोबारी के बेटे को भी मैसेज भेजकर धमकाया जब कृष्ण गोपालका ने दोनों नंबरों को ब्लॉक किया तो उनके बेटे के नंबर पर फायरिंग करते मैसेज में बोला कि 10 करोड़ रु. रंगदारी दो और बाप को बोलो कि मेरा नंबर अन ब्लाक करे। मैसेज में उसने उनके घर और ऑफिस का वीडियो बनाकर भी भेजा है। कृष्ण गोपालका ने पुलिस से गुहार लगाई है कि धमकी से उनका परिवार डरा सहमा है। रांची में प्रिंस खान गैंग उनकी सभी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए है। बार-बार मैसेज भेजकर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *