जेएससीए से संबद्ध कंट्री क्रिकेट क्लब के चुनाव में टीम सुनील साहू के डायरेक्टर पद के उम्मीदवार मनोज कुमार पांडे झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता हैं, जबकि कंट्री क्रिकेट क्लब के बायलाज के मुताबिक किसी राजनीतिक दल में पदाधिकारी रहे व्यक्ति को डायरेक्टर नहीं बनाया जा सकता है। चुनाव में उतरी टीम भानु के सभी सदस्यों ने इसके लिए चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह ने चुनाव अधिकारी को क्लब के बायलाज 37.7 डी की जानकारी देते हुए मनोज पांडे की उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग की। टीम भानु का कहना है कि सीसीसी को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखने के लिए यह प्रावधान किया गया है।


