कुल्लू में किन्नौर की लड़की की पिटाई, VIDEO:दंपत्ति टीचर व उनकी बेटी ने लात-घूंसे मारे; मार खाने वाली लड़की समेत 3 पर FIR

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला के ब्रो थाना क्षेत्र में पेशे टीचर दंपत्ति और उनकी बेटी द्वारा एक लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक परिवार के तीन लोग एक लड़की की लात-घूसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। लड़की जमीन पर लेटी हुई है, व्यक्ति उस पर बार-बार पांव से हमला कर रहा है, जबकि मां-बेटी थप्पड़ बरसा रही है और लड़की के बाल खींच रही है। वीडियो में पिटाई करने वाले गालियां देते हुए भी सुने जा सकते है। इसके बाद, मार खाने वाली लड़की समेत किन्नौर के 3 लड़के-लड़कियों पर ब्रो पुलिस थाना में FIR की गई। सोशल मीडिया यूजर टीचर दंपत्ति द्वारा लड़की की पिटाई पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पीटने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लड़की की तरफ से शिकायत नहीं मिली: SHO SHO ब्रो रमेश ने बताया- लड़की की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली। पुलिस को शिकायत रामेश्वरी ने दी। पुलिस ने रामेश्वरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया- किन्नौर के दो लड़के और एक लड़की शराब पीकर सड़क पर आ गए। इस दौरान शिकायतकर्ता की गाड़ी के सामने आ गए और लड़ाई शुरू कर दी। जाने क्या है पूरा मामला? किन्नौर की है मार खाने वाली लड़की जिस लड़की की पिटाई हुई, वह किन्नौर के कानम गांव की बताई जा रही है। किन्नौर कल्याण समिति ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समिति का कहना है कि पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए, क्योंकि थाने में पीड़िता के साथ ही दुर्व्यवहार किया गया। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की गई, तो किन्नौर और रामपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *