शाजापुर की कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर:एक बाइक की बरामद, पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना

शाजापुर की कोतवाली थाना पुलिस ने दो वाहन चोर बदमाश पकड़े हैं। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। यह बाइक 28 दिसंबर को गांधी हाल के पास से चोरी हुई थी। जिसे इन दोनों चोरों कैमल कंजर और शिवांशु ने चुराया था। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों चोरों से पूछताछ की जा रही है। जिसमें चोरी के अन्य वाहनों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। सोमवार शाम 4 बजे कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई जया सुनेरी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके दो बदमाशों लाहौरी गांव के पास से पकड़ा है। इनके कब्जे से एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय की शाजापुर शहर में आए दिन वाहन चोरी की वारदात सामने आती रहती हैं। जिससे आमजन काफी परेशान है। तमाम कोशिश के बाद भी वाहन चोरी की वारदातों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *