छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भालू को कोल्डड्रिंक पिलाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। वन्य प्राणी को कोई भी वस्तु खिलाना या पिलाना वन्यजीव अधिनियम के तहत अपराध है। इसी आधार पर युवक पर कार्रवाई की गई। मामला बागबाहरा वन परिक्षेत्र का है। गिरफ्तार होने के बाद युवक ने कहा कि उसे नहीं पता था कि ऐसा करन एक अपराध है। बता दें कि युवक ने रील बनाने के लिए भालू के सामने माजा (कोल्डड्रिंक) की बोतल रख दी। जिसके बाद भालू उसे उठाकर आराम से पी गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी को भेजा जेल यह घटना चंडीमाता मंदिर के पास हुई थी। वायरल वीडियो में करण धुरी नामक युवक भालू को कोल्डड्रिंक पिलाते हुए स्पष्ट रूप से दिख रहा था। वह बिलासपुर जिले के तखतपुर का रहने वाला है। वन्य प्राणी अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेजा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद 12 सितंबर को युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अनुविभागीय अधिकारी वन महासमुंद गोविंद सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी बिलासपुर जिले के तखतपुर का रहने वाला है। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा लोकनाथ ध्रुव अपनी टीम के साथ बिलासपुर पहुंचे और स्थानीय वनमंडल के सहयोग से करण धुरी को गिरफ्तार किया। वन्यजीव अधिनियम के तहत अपराध गोविंद सिंह ने बताया कि युवक ने यह वीडियो 4 सितंबर को बनाया था और बाद में इसे वायरल कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी वन्य प्राणी को कोई भी वस्तु खिलाना या पिलाना वन्यजीव अधिनियम के तहत अपराध है। वन विभाग ऐसे स्थानों पर सूचना पटल लगाएगा जहां वन्य प्राणी हों, ताकि लोग उन्हें कुछ भी खिलाने-पिलाने से बचें। गिरफ्तारी के बाद युवक बोला- पता नहीं था गिरफ्तार युवक करण धुरी ने भालू को कोल्डड्रिंक पिलाने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि कुछ अन्य लोग भी भालू को कोल्डड्रिंक पिलाने की कोशिश कर रहे थे और वहां से गुजरते हुए उसने भी ऐसा किया। युवक ने दावा किया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह एक अपराध है। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 1 बोतल कोल्डड्रिंक पूरा पी गया भालू, VIDEO:महासमुंद के बागबाहरा में रील बनाने युवक ने पिलाया माजा; जबकि खाने-पीने की चीजे देना बैन छत्तीसगढ़ में भालू के कोल्डड्रिंक पीने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने रील बनाने के लिए भालू के सामने माजा (कोल्डड्रिंक) की बोतल रख दी। जिसके बाद भालू उसे उठाकर आराम से पी गया। पढ़ें पूरी खबर…


