अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत:खेत से काम खत्म कर घर लौट रहा था; पुलिस घटना की जांच मे जुटी

बैतूल के जगदर गांव के पास रविवार शाम को सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। किसान शाम को खेत से अपने घर जा रहा था, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर मौजूद लोग किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी संजय कलम ने बताया कि सतीश पिता रतन पावर (50) बैतूल बाजार के रहने वाले थे। सतीश रविवार शाम करीब 7 बजे अपने खेत से बाइक पर अपने घर बैतूल बाजार आ रहा था। रास्ते में ग्राम जगदर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का सोमवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *