जीतो 14 करोड़ योजना’ के बंपर ड्रा में जीता इनाम:जोधपुर के सुनील को भास्कर ने दी हुंडई वैन्यू एसयूवी, खुशी से झूम उठा परिवार

दैनिक भास्कर की जीतो 14 करोड़ योजना के बंपर ड्रा में जोधपुर निवासी सुनील मिरासी के नाम हुंडई वेन्यू एसयूवी निकली। दैनिक भास्कर कार्यालय में बुधवार को उन्हें एसयूवी प्रदान की गई। पाल पशु मेला रोड स्थित 38 वर्षीय सुनील कार लेने के लिए अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ऑफिस पहुंचे। कार की चाबी जैसे ही उन्हें सौंपी गई, वे और उनके साथी खुशी से झूम उठे। एक-दूजे का मुंह भी मीठा कराया। सुनील डेंटल इंस्ट्रूमेंट सर्विसिंग का काम करते हैं। भास्कर ने बंपर ड्रा के तहत देश के 5 बड़े शहरों में एसयूवी कार के विनर्स घोषित किए हैं। इसके अलावा बंपर ड्रा के तहत 21 लाख रुपए, 5 एसयूवी, 11 ईवी टू व्हीलर, 50 रेफ्रिजरेटर, 50 वॉशिंग मशीन, 50 एलईडी टीवी व 50 एयर फ्रायर सहित सहित करोड़ों के इनाम के विजेता घोषित किए गए हैं। सुनील को दैनिक भास्कर सीएसडी विभाग के राजस्थान के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अनिल सिंह, एडिटर अजय मिश्रा, जोधपुर यूनिट के सीएसडी हैड आशुतोष दोगाने और फाइनेंस हेड अजय शर्मा ने एसयूवी और चाबी प्रदान की। सुनील बोले-वेंडर सूरजमल ने इनाम तक पहुंचाया
कार पाने के बाद सुनील ने कहा कि उन्हें दैनिक भास्कर शुरू से पसंद है। पहले जब गांव में रहता था तो आसपास में जाकर पढ़ता था। पिछले 12 साल से जोधपुर में रह रहा हूं तो यहां खुद भास्कर मंगवाने लगा। खाना खाते वक्त अखबार देखा तो एसयूवी विनर्स में मेरा नाम था। यह देखकर खुशी के मारे खाना ही छूट गया। घरवाले भी चौंक गए। सुनील ने कहा कि खबरों की विश्वसनीयता के मामले में एक ही नाम है- दैनिक भास्कर। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में वेंडर सूरजमल सागर अखबार डालते हैं। वे नियमित और ईमानदारी से अपना काम करते हैं। अगर एक दिन भी चूक होती तो इनाम नहीं जीत पाते। आज यह इनाम उन्हीं के नियमित अखबार डालने की वजह से मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *