अजमेर में शहरी सेवा शिविर की शुरूआत:स्पीकर देवनानी ने अफसरों से कहा-काम टालें नहीं,समाधान करें, कल इन जगहों पर लगेगा शिविर

अजमेर में शहरी सेवा शिविर-2025 की शुरुआत आज से हो गई। पहले दिन वार्ड 44 से 47 तक धोलाभाटा सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित हुआ, जिसमें अपनी समस्याओं और कार्यों के लिए आए कई लोगों को राहत मिली। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने शिविर का अवलोकन किया और संबोधन में अफसरों व कर्मचारियों से कहा, “शिविर में आने वाले लोगों को राहत प्रदान करें। उनकी समस्याओं को टालें नहीं, बल्कि उनकी कमियों को स्पष्ट रूप से बताएं और कार्य पूरा कर राहत देने का प्रयास करें।” नागरिकों को समस्त सेवाएं उपलब्ध करवाना उद्देश्य देवनानी ने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से सभी अफसर और कर्मचारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाते हैं, जिससे मौके पर ही समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों को सभी सेवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। शिविर में सौंपे पट्टे व सहायता राशि शिविर में पट्टों और सहायता राशि के चेक सहित कई प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान नगर निगम मेयर ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, नगर निगम आयुक्त देशलदान सहित अन्य अफसर और कर्मचारी मौजूद थे। कल, गुरुवार को भी वार्ड संख्या 51, 52 और 53 के लिए यहीं शिविर आयोजित होगा। ये हो रहे शिविर में काम यहां देखें शिविर की डेट, जगह, वार्ड संख्या

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *