कुएं में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप:मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या कर कुएं में फेंकने का आरोप लगाया

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के बेलाखुट्टा गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव कुएं से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय निशा देवी के रूप में हुई, जो पप्पू यादव की पत्नी थीं। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के मायके वालों ने आत्महत्या की बात से इनकार किया है घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने आत्महत्या की बात से इनकार किया है। उनका आरोप है कि 2023 में निशा की शादी में तीन लाख रुपए नगद, अपाची बाइक, जेवर और अन्य सामान दिए गए थे। मृतका अपने पीछे 13 माह के एक पुत्र को छोड़ गई इसके बावजूद, 2024 से पति पप्पू यादव और सास अष्टमा देवी लगातार सोने की चेन की मांग को लेकर निशा को प्रताड़ित कर रहे थे। मायके वालों का स्पष्ट आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने निशा के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की और फिर शव को कुएं में फेंक दिया। मृतका अपने पीछे 13 माह के एक पुत्र को छोड़ गई है। मायके वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *