सेन शक्ति महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन के निर्देशन में दर्शन सेन को दोबारा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा को ध्यान में रखकर की गई है, जो समाज के उत्थान और विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस मौके पर महासंगठन के प्रदेश महासचिव प्रदीप श्रीवास सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की अनुशंसा पर दर्शन सेन को पुनः पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन की समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दर्शन सेन के नेतृत्व में संगठन की नीतियां और कार्य और भी बढ़ेंगे।


