पाली में एक दिन में हुआ 1153 यूनिट ब्लड एकत्र:तेरापंथ युवक परिषद की ओर से हुआ रक्तदान शिविर, बोले- जीवन बचाना उद्देश्य

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2.0 का बुधवार को आयोजन किया गया। तेरापंथ युवक परिषद पाली के देखरेख में शहर सहित जिलेभर में 16 जगह शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 1153 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। इनमें महिलाओं और युवतियों ने भी हिस्सा लिया। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पीयूष चौपड़ा ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, श्री संघ सभा के अध्यक्ष विनय भंसाली, मंत्री गौतमचंद छाजेड़, विनय बम्ब, अमरचंद समदड़िया, पार्षद विकास बुबकिया ने किया। तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री राजेश मरलेचा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों की जान बचाना रखा गया हैं। ब्लड डोनेट करने वाले सभी लोगों को तेरापंथ युवक परिषद की ओर से पानी की बोतल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि पाली के मंडिया रोड स्थित तेरापंथ भवन में 135 यूनिट रक्तदान हुआ। इसी तरह सूर्यज्योति प्रेमिसेस, पुनायता में 218 यूनिट, मंडिया रोड एसोसिएशन भवन में 112 यूनिट, रोटरी भवन, बापूनगर में 36 यूनिट, सेवा समिति वृद्धाश्रम में 59, महावीर इंटरनेशनल, पुराना बस स्टैंड में 36 यूनिट, फतेह लीला हाइटस डीपी नगर में 40 यूनिट, वर्धमान ऑटोमोबाइल टैगोर नगर में 35 यूनिट और बांगड़ हॉस्पिटल ब्लड बैंक में पांच युनिट रक्तदान हुआ। इसी तरह जिले के सोजत में 75, कंटालिया में 34, मारवाड़ जंक्शन में 70, खिंवाड़ा में 78, सुमेरपुर में 36, राणावास में 32 और जैतारण में 105 यूनि रक्दान हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *