डबरा से एक नाबालिग छात्र 26 दिनों से लापता है। दसवीं का छात्र आदर्श यादव 21 अगस्त को कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मोदी कुंज निवासी आदर्श अपने भाई के साथ कोचिंग के लिए निकला था। भाई उसे छोड़कर घर लौट आया, लेकिन आदर्श शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजन ने तलाश के बाद शहर थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर टीम को खोजबीन में लगाया। सिंध नदी में 3 दिन तक चलाया सर्चिंग अभियान
पुलिस ने हाईवे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें आदर्श दतिया रोड की तरफ जाता दिखा। इसके बाद एसडीईआरएफ के साथ सिंध नदी में तीन दिन तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस का दावा है कि उन्होंने 200 किलोमीटर के दायरे में भी छात्र की तलाश की, पर उसका पता नहीं चल पाया। 30 से ज्यादा CCTV, 40 से ज्यादा मोबाइल की जांच
अब तक 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे और संपर्क में रहे 40 से ज्यादा मोबाइल फोन की जांच की जा चुकी है। इसके बावजूद छात्र का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उसे खोजने की कोशिश में जुटी हुई है। साथी छात्रा को भेजे आदर्श के इंस्टा के चैट मिले
इस मामले में अब एक नया मोड़ आया है। लापता होने से ठीक पहले, 21 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे आदर्श ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से अपनी एक सहपाठी लड़की को कुछ संदेश भेजे थे। इनके स्क्रीनशॉट अब पुलिस के हाथ लगे हैं। इंस्टा पर मैसेज- मुझसे बात कर लो, मैं मरने जा रहा
अपनी एक सहपाठी लड़की को इंस्टा में आदर्श ने लिखा- तू बस एक बार बात कर ले मेरे से, मैं मरने जा रहा हूं। सॉरी अब मैं बच नहीं सकता, तू ये मत समझना कि मैं तेरे चक्कर में मर रहा हूं, मैं बहुत तकलीफ में हूं, मुझे पता नहीं मेरी मौत कैसे होगी। शायद मैं भूख से मर जाऊं या सिंध नदी में गिरकर। उसने लिखा- मैं 3:30 बजे घर से निकलूंगा, मेरा कोई नहीं तेरे बिना, जब तक तू मैसेज करेगी, तब तक मैं इस दुनिया को बाय बोल दूंगा, क्योंकि इस दुनिया ने मुझे बहुत प्यार दिया है, एक बार कॉल कर लेना प्लीज। टीआई बोले-नए एंगल से होगी मामले की जांच
मामले को लेकर शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि लड़का 26 दिन से लापता है। उसको खोजने का हर संभव कोशिश कर रहे हैं। एक चैट सामने आई है। इस एंगल से भी जांच जारी है। ये खबर भी पढ़ें…
नदी में गिरी लड़की, लड़के के साथ थाने पहुंची
रतलाम में जिस लड़की के नदी में गिरने की बात उसके भाई ने कही थी, वो झूठी निकली। लड़की नदी में गिरकर बही नहीं थी बल्कि किसी लड़के के साथ चली गई थी। बुधवार देर रात लड़की पिपलौदा थाने वापस आ गई। पढ़ें पूरी खबर…


