मनेंद्रगढ़ | अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद व श्री जैन श्वेतांबर संघ मनेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितंबर को केंद्रीय चिकित्सालय आमाखेरवा मनेंद्रगढ़ में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। तेरापंथ समाज द्वारा आयोजित विशाल मेगा रक्तदान शिविर में केंद्रीय चिकित्सालय में आनंद एजेंसीज परिवार से 4 महिला सदस्यों ने रक्तदान कर सेवा की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों में उमा सोनावत, सीमा सोनावत, महक सोनावत व स्नेहा सोनावत शामिल रहे। शिविर में 63 वर्षीय जयचंद बोथरा ने भी ब्लड डोनेट कर उत्कृष्ट मिसाल पेश की। शिविर को सफल बनाने में श्री जैन श्वेतांबर संघ मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष उत्तम दुग्गड़, राजेंद्र चौपड़ा, विमल जैन, रणजीत बोथरा, मनीष कोठारी, राजेंद्र बोथरा, मधु चौराड़िया, ममोल बोथरा, प्रमिला कातेला एवं उमा सोनावत आदि ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।


