अंबिकापुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा महामाया मंडल अंबिकापुर ने गुरुनानक चौक में श्रमिकों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। बुजुर्ग श्रमिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का लड्डू से बना केक कटवाया। इस दौरान नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भाजपा के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, पार्षद आलोक दुबे, मनीष सिंह, श्वेता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, महामंत्री निरंजन राय व संजीव वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता विद्यानंद मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, अनिल जायसवाल, निश्चल प्रताप सिंह, इंदर भगत, छोटू थॉमस सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


