भगवान विश्वकर्मा श्रेष्ठ सृजन और प्रेरणा के प्रतीक

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर आईटीआई अंबिकापुर में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजन व दीक्षांत समारोह बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह की शोभा बढ़ाई और उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान एनसीवीटी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को एनटीसी प्रमाण-पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था के प्राचार्य सीएस पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि श्रेष्ठ सृजन और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में करें। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति हरिमंदर टिन्नी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही महापौर परिषद के सदस्य मनीष सिंह, श्वेता गुप्ता, अनीता गुप्ता, शशि जायसवाल, जीतेन्द्र सोनी, डॉ. शिवमंगल सिंह और पार्षद मनोज गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। अतिथियों ने सामूहिक रूप से प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था के लिए धनराशि देने की घोषणा की। अतिथियों ने कहा कि आईटीआई अंबिकापुर संभाग का सबसे बड़ा और पुराना तकनीकी संस्थान है, जिसने अब तक हजारों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को निरंतर मेहनत करने और देश की प्रगति में योगदान देने प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *