फरीदकोट | संत मोहन दास मैमोरियल सीसे स्कूल कोट सुखिया के खिलाड़ियों ने जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के रग्बी के मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह फरीदकोट के बलबीर सरकारी सीसे स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी नीलम रानी के नेतृत्व में शुरू हुई। स्कूल प्रबंधक कमेटी के संरक्षक मुकंद लाल थापर ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ियों ने रग्बी खेल के मुकाबलों में आयु वर्ग अंडर-17 और 19 (लड़कियां) में प्रथम स्थान और अंडर-14 (लड़कियां) में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कैंप इंचार्ज मनजीत कौर, स्कूल ट्रस्टी संतोष सिंह सोढ़ी, मेघा थापर, प्रिंसिपल रेणुका, खुशविंदर सिंह, प्रभजोत शर्मा और समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।


