गोपाल गोशाला में संक्रांति पर किया हवन यज्ञ

मोगा | आश्विन महीने की संक्रांति पर गोपाल गोशाला में सर्वमंगल की कामना को लेकर हवन यज्ञ किया गया। पुजारी पवन कौशिक ने मंत्रोच्चारण करके हवन में आहुति डलवाई। इस मौके अध्यक्ष रविंदर गोयल और सभी सदस्यों ने हवन में आहुति डालकर गायत्री मंत्र का जाप किया। उन्होंने गोशाला में बन रहे नए कम्युनिटी हाल के बारे में जानकारी देने के साथ बताया कि गोशाला मे बिना सरकारी सहायता के 900 के करीब गोवंश की सेवा की जाती है। इस दौरान सभी सदस्यों ने हवन करके आरती की। इस मौके पर आशीष अग्रवाल, रोहित सिंगला, एसके बांसल, इंद्रजीत शर्मा, विजय कुमार, सुरेश कुमार मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *