डूंगरपुर की धंबोला थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। डूंगरपुर जिले के धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि पुलिस की ओर से 21 फरवरी 2025 को शराब से भरी एक पिकअप को जब्त किया था। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। वाहन मालिक की पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक जालोर निवासी सेंधाराम रेबारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से शराब तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस गुजरात के शराब तस्करों का पता लगाकर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


