टोंक में माशी नदी में गिरी सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली:रपट पार करते समय तेज बहाव में हुआ हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

टोंक जिले में पीपलू कस्बे से करीब 2 किमी दूर बह रही माशी नदी की रपट पार करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के तेज बहाव में कुछ दूर तक बहकर नदी में जा गिरी। गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने इससे पहले ही कूदकर जान बचा ली। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
हालांकि बाद में नदी में से ट्रॉली को जेसीबी से निकालते समय छूटकर फिर नीचे गिर पड़ी। इससे काफी डेमेज भी हो गई। यह हादसा बुधवार दोपहर का बताया गया है। ज्ञात रहे कि इस साल जिले में जमकर बारिश हुई है। अभी बांध, तालाब लबालब है। नदियों में अभी भी पानी बह रहा है। ऐसे में प्रशासन ने भी नदियों पर बने रपटों पर पानी के बहाव को देखते हुए आवागम बंद बंद कर रखा है। लोगों को इन पर से निकलने के लिए मना कर रखा है। इसके बावजूद लोग जन जोखिम में डालकर इन पर से निकल रहे है। ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
बुधवार को भी एक ड्राइवर ने लापरवाही बरती। ड्राइवर पीपलू निवासी इमरान पिनारा ने लोहे के सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को शॉर्टकट के चक्कर में माशी नदी पर बनी रपट को पार कर पीपलू जा रहा था। बीच में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और भी बहकर रपट से नीचे नदी में जा गिरी। हालांकि गिरते समय ड्राइवर ने तो कूद कर जान बचा ली। फिर आसपास के लोग दौड़े और ड्राइवर को तो रपट से बाहर निकाला। फिर शाम तक जेसीबी लाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इनपुट: रामकल्याण सैनी, पीपलू।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *