नालियों की गंदगी से बढ़ा संकट वार्ड 6, 11 व 17 के लोग परेशान

चिल्फी घाटी| बरसात में चिल्फी घाटी की नालियों की अनदेखी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वार्ड 6, 11 और 17 में नालियों का पानी सड़कों और स्कूल के पास बहकर गंदगी फैला रहा है। वार्ड 6 में कुछ घरों के सामने नाली साफ न होने से गंदा पानी जमा होकर सड़क पर फैल गया। कीचड़ और बदबू ने लोगों को परेशान कर दिया है। वार्ड 11 में फिल्टर के पास जमी गंदगी से प्राथमिक स्कूल के बच्चों की सेहत पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। दूषित पानी से मौसमी बीमारियों का डर बढ़ गया है। वहीं वार्ड 17 में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाली का पानी बहने से यातायात प्रभावित है। ग्रामीण रिंकू, रज्जन, राजू और संजू ने तत्काल नाली निर्माण और सफाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप फैल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *