विकासखंड उदयपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ वेदप्रकाश गुप्ता ने स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि कार्यालय सहित आसपास के परिसर और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करना है। हमें अपने घर की आसपास को हमेशा स्वच्छ बनाकर रखना चाहिए। गंदगी दूर रखने से अपने आसपास मच्छर नहीं पनपते हैं। इससे कई प्रकार बीमारी से बचा जा सकता है। जागरूकता अभियान में स्वच्छता और एकल-उपयोग प्लास्टिक उपयोग को कम करने पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता शपथ, सफाई अभियान और स्वच्छता जागरूकता अभियान शामिल रहे, जिसका लक्ष्य पूरे भारत में स्वच्छता को बढ़ावा देना है। आगे उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे देश में स्वच्छ भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर मानव स्वास्थ्य की रक्षा करना है, जो विशेष रूप से बीमारी के संचरण को रोक देगा। इस दौरान जनपद के अधिकारी कर्मचारी व महिला स्वयं सहायता की माताएं-बहनें मौजूद रहर। समूह का सहयोग जरूरी ग्राम पंचायत उदयपुर में दीदी के गोठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ ने शासन की योजनाओं को लाभ लेने प्रेरित किया। पीएम आवास लाभार्थी हितग्राहियों की जानकारी ली। इस मौके पर बैगापारा की दीदी हुलासो सिंह ने कहा मुझे वर्ष 2023-24 में पीएम आवास स्वीकृत हुआ, जिस राशि के साथ समूह से 40 हजार लोन लेकर चार कमरे का पक्का मकान बनाया।


