आज से बरौनी-सोगरिया के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी:दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे करेगी, एग्जाम स्पेशल ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव

त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को क्लियर करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा बरौनी–सोगरिया–बरौनी के बीच आज से साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेन दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे करेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05211(बरौनी–सोगरिया) 20 सितंबर से 27 दिसंबर तक चलेगी।यह ट्रेन बरौनी स्टेशन से दोपहर 4.10 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन शाम 6.30 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 05212 (सोगरिया–बरौनी) 21 सितंबर से 28 दिसंबर तक हर रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन से शाम 7.50 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 11.45 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस गाड़ी का रास्ते में दोनों दिशाओं में बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर जंक्शन, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टुंडला जंक्शन, आगरा फोर्ट, बयाना जंक्शन, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा।
वहीं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा के लिए चलाई जा परीक्षा विशेष ट्रेन के समय मे आंशिक बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 02081 (कोटा-भरतपुर परीक्षा विशेष) कोटा से 20 व 21 सितंबर को शाम 6.40 के बजाय शाम 5.30 बजे प्लेटफार्म संख्या 1A से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 02082 (भरतपुर-कोटा परीक्षा विशेष) भरतपुर से 21व 22 सितंबर को तड़के 4.30 बजे के बजाय 5.30 बजे रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *