नक्सलियों की गिरफ्तार के लिए एएसपी अभियान ने चलाया छापेमारी अभियान

भास्कर न्यूज | गिरिडीह हजारीबाग में नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़ के बाद कुछ नक्सली भागकर पीरटांड और खुखरा थाना क्षेत्र में प्रवेश करने की गुप्त सूचना मिलने पर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसपी अभियान सुजीत कुमार को नक्सलियों को गिरफ्तार करने के िलए सघन छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर एसपी अभियान, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस खुखरा, पीरटांड और मधुवन थाना क्षेत्रों में व्यापक छापामारी कर रही है। अभियान के दौरान नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि सरकार की प्रत्यर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण करें, अन्यथा हजारीबाग और बोकारो में हुई कार्रवाई की तरह ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खुखरा थाना क्षेत्र के मदनाडीह निवासी एक करोड़ के इनामी फरार नक्सली मीसीर बेसरा, पति राम मांझी के घर जाकर एसपी डॉ. बिमल कुमार और एसपी अभियान सुजीत कुमार उसके परिवार वालों से आत्मसमर्पण करने का आग्रह कर रहे हैं। एसपी अभियान ने बताया कि एक करोड़ के इनामी मीसीर बेसरा का कार्यक्षेत्र पश्चिम सिंहभूम है, जहां कुछ छोटे-छोटे नक्सली अभी भी छिपे हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है और नक्सलियों को किसी भी हालत में आत्मसमर्पण करना होगा, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *