चपरासी भर्ती परीक्षा में तैनात किए बाउंसर:जोधपुर में बनाए 95 सेंटर, शर्ट के बटन और हाथों-गले में पहने धागों को कैंची से काट

जोधपुर में में राजस्थान ग्रेड फोर्थभर्ती परीक्षा की पहली पारी की परीक्षा आज दूसरे दिन सुबह 10 बजे शुरू से शरू हुई। इलके लिए सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्रों पर एंट्री दी गई।। सुबह के 8 बजने से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए। जोधपुर में परीक्षा के लिए 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महिला कैंडिडेट्स को कानों की बालियां,कल्चेर उतारने के बाद ही प्रवेश मिला। पुरुष कैंडिडेट्स को फुल आस्तीन की शर्ट पहनने पर प्रवेश नहीं दिया गया। हाथों और गले में पहने धागों को कैंची से काटा गया।
शास्त्री नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कड़ी जांच पड़ताल के बाद प्रवेश दिया गया। यहां गेट पर तैनाती स्टाफ की तरफ से डॉक्यूमेंट की जांच की। उसके बाद पुलिस के जवान और वहां तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी के लोग जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया। किसी भी तरह मेटल इत्यादि को बाहर ही रखवाया गया। यहां पर पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बाउंसर भी तैनात किए गए हैं। नकल और डमी कैंडिडेट्स पर कंट्रोल के लिए परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, वीडियोग्राफी और उड़नदस्तों की कड़ी निगरानी रहेगी। आज परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश एक घंटे पहले ही बंद कर दिया गया। पेपर डिस्कशन पर रोक प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी की सबसे बड़ी भर्ती में दसवीं पास से लेकर MA. BA क्वालिफाइड भी परीक्षा दे रहे हैं। नए नियमों के तहत 19 से 21 सितंबर तक अभ्यर्थी कोचिंग सेंटर या कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर पेपर डिस्कस, शेयर या फिर सॉल्व नहीं कर पाएंगे। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *