राजसमंद में स्वस्थ्य नारी सशक्त अभियान के तहत शिविर:डिस्पेंसरी में महिलाओं का स्वास्थ्य चेक कर दवाइयों का वितरण किया

राजसमंद में महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने और परिवारों को सशक्त करने की दिशा में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के चिकित्सा संस्थानों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविरों में हो रही जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु देखभाल, निक्षय मित्र नामांकन, रक्तदान शिविर, एनसीडी स्क्रीनिंग, कैंसर जांच, प्रसव पूर्व व पश्चात देखभाल और टीकाकरण जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। बोले- गर्भवती महिलाएं उठाएं शिविरों का लाभ पीएमओ हेमंत रजक ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सिटी डिस्पेंसरी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभदायक है, जहां प्रसव पूर्व की सभी जांचें निशुल्क की जा रही हैं। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सा अधिकारियों की सेवाओं से महिलाएं संतुष्ट नजर आईं। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर होने के कारण वे निःसंकोच अपनी समस्याएं बता पा रही हैं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण परामर्श भी मिल रहा है।अभियान के दौरान टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए टी.बी. रोगियों को निक्षय पोषण किट भी वितरित की जा रही है, जिससे उन्हें दवाइयों के साथ पौष्टिक आहार मिल सके और वे जल्द स्वस्थ हो सकें।इस दौरान पीएमओ हेमंत रजक, सहित सीटी डिस्पेंसरी स्टाफ, पार्षद उत्तम खिंची सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *