कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान:करौली में पूर्व विधायक के निवास पर बैठक, चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप

करौली में शनिवार को पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ के निवास पर कांग्रेस पार्टी की शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान पर चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस सचिव और करौली विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह चौधरी ने बताया कि यह अभियान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर चलाया जा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ ने कार्यकर्ताओं से वार्ड से लेकर गांव-ढाणी तक जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के वोट काटे जा रहे हैं। साथ ही भाजपा के वोट बढ़ाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी प्रदेश महासचिव कन्हैयालाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की साजिश को नाकाम करने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रो. रामेश्वर मीना, विशंभर शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली समेत कई नेताओं ने विचार रखे। बैठक में नगर परिषद उपसभापति सुनील सैनी, प्रोफेसर कल्याण लाल मीना, मुरारीलाल मीना, रामगिलास जाटव, अमृत मीना, राजेश मीना समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *