जयपुर में लघु उद्योग भारती की जैम्स एंड ज्वेलरी इकाई की ओर से ज्वेलरी सेक्टर के उद्यमियों के लिए रोजगार जागरूक शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होटल वेस्टा मौर्या पैलेस, एमआई रोड पर हुआ। इसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों और युवा ज्वैलर्स ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में सहयोगी संस्थाओं जैम्स एंड ज्वैलरी मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (GJMA) और युवा स्वर्णकार संस्था (YSS) ने पूर्व पंजीकृत प्रतिभागियों को शिविर से जोड़ने की पहल की। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती की केन्द्रीय कार्यकारिणी सचिव अंजू सिंह, जयपुर अंचल सचिव मनीष जौहरी, जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाले और सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के महासचिव मातादीन सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रचना सक्सेना ने ज्वैलरी उद्यमियों को केन्द्र और राज्य सरकार की MSME, ODOP, RIPS और PMVY योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यूट्यूबर और सीए रुचि गुप्ता, सीए खुशबू अग्रवाल और FCA पियूष मित्तल ने योजनाओं का लाभ लेने की पात्रता और प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया। उन्होंने उद्यमियों को सहयोग का आश्वासन भी दिया। शिविर के आयोजन में पवन कुमार सिगड़, बृजेश कुल्थिया, राजेंद्र रोडा, श्याम सुंदर सोनी, नवरत्न रोडा, लोकेश मायछ और प्रेम नारायण अग्रोया ने संयोजक टीम में शामिल होकर सहयोग दिया। मंच संचालन श्याम सुंदर जोडा ने किया।


