रानीवाड़ा में नीलगाय से टकराई बाइक, दो घायल:एक गंभीर घायल गुजरात रेफर, सरस डेयरी के पास हुआ हादसा

रानीवाड़ा में नीलगाय से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। हादसा सरस डेयरी के पास शनिवार शाम को हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सेवाड़ा निवासी सावला राम देवासी अपने भाई मावाराम के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान सरस डेयरी के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। जिससे बाइक जाकर टकरा गई। हादसे में सावला राम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके भाई मावाराम को मामूली चोटें आईं। सांचौर की तरफ से आ रही एक पिकअप के चालक ने मदद की। उसने तुरंत घायलों को रानीवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहां नर्सिंग कर्मी कैलाश रावल ने प्राथमिक उपचार किया। सावला राम की स्थिति को देखते हुए उसे गुजरात रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति सामान्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरस डेयरी के आसपास यह समस्या नई नहीं है। यहां बेसहारा मवेशी और नीलगाय अक्सर सड़क पर आ जाते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *