भास्कर न्यूज|लोहरदगा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा अभियान का सामाजिक अंकेक्षण का जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन डीआरडीओ, सभागार में किया गया। जिसमें जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिजीत कुमार, सोशल यूनिट के सदस्य सरस्वती देवी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोनीदीपा बनर्जी, सभी प्रखंडों के बीपीओ, कुंदन कुमार और अभिषेक भारती की उपस्थिति में सामाजिक अंकेक्षण सत्र 2024-25 का जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि मध्याह्न भोजन पीएम पोषण योजना अंतर्गत प्रखण्ड सुनवाई उपरांत क्रमशः 6 और समग्र शिक्षा का 9 मामलों सहित कुल 15 विद्यालयों के मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें आवश्यकता अनुसार विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना उक्त संबंध में निर्णय लिया गया कि सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। संबंधित विद्यालय में पदस्थापना की जाएगी। किचन शेड मरम्मत, निर्माण, शौचालय मरम्मत, किचेन डिवाइस आदि का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई में सभी मामलों का निष्पादन किया गया। जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव ने कहा कि सोशल ऑडिट से विद्यालयों की स्थिति में सुधार लाने का प्रयास है। यह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में आवश्यक होती है। जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार ने कहा कि सोशल ऑडिट होने से विद्यालयों की स्थिति की जानकारी होती है। जिससे आगे चलकर सुधार किया जा सकता। ऑडिट की निरंतरता बनाये रखें। साथ ही उपस्थित बीपीओ, बीआरपी और सीआरपी को कहे कि आप विद्यालय निरीक्षण अनुश्रवण के दौरान विद्यालय में परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच, पुस्तकालय की सुदृढ व्यवस्था, छात्रों की नियमित उपस्थिति, शौचालय,कीचन शेड की स्थिति आदि भी देखें जिससे प्रखंड व जिला कार्यालय को वास्तविक जानकारी प्राप्त हो सके। मौके पर सोशल यूनिट की सरस्वती देवी, अभिषेक भारती, लिपिक, कुंदन कुमार, जीतेन्द्र मित्तल, मंजू कुमारी, ओम प्रकाश रंजन, इंदु अग्रवाल, मोजाहिद सोहेल,गौतम कुमार, संजय कुमार, यूसुफ अंसारी, निशा कुमारी, राजेश देवघरिया, जनक कुमार सहित सभी प्रखण्ड के संबंधित सीआरपी, बीआरपी और विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए।


