जिलिंगसिरिंग हिल : ​हरे-भरे पेड़ व चट्टानों के बीच से बहती नदी कराती है शिमला-मसूरी में होने का अहसास

रांची मुख्यालय से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिलिंगसिरिंग हिल। नए साल में सुकून भरी वादियों में समय बिताना चाहते हैं तो जिलिंगसिरिंग हिल और उसकी तलहटी आपको काफी सुकून देगी। यहां हरे-भरे पेड़ों की बीच से गुजरती नदी की जलधारा छोटे-बड़े चट्टानों से होकर गुजरती है। यह मनमोहक दृश्य बनाती है,​ जिसे देखने हर साल सैकड़ों पर्यटक आते हैं। जिलिंगसिरिंग हिल से देखने पर यहां का खूबसूरत नजारा बिल्कुल शिमला व मसूरी में होने का अहसास कराता है। रांची व आसपास के अलावा राज्य के अलग-अलग जिले से लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। दिन भर परिवार के साथ प्रकृति की गोद में समय गुजारते हैं। यहां मौजूद पुराने जमाने का एक पुल भी आपका मन मोह लेगा। चारों ओर दूर-दूर तक फैले हरे-भरे पेड़ों के बीच से जब सूरज की रोशनी जमीन पर पड़ती है, वह बेहद मनमोहक लगता है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को यहां भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *